Abbas Ansari in Ghazipur: अब्बास अंसारी 17 माह बाद आया गाजीपुर, पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर पढ़ेगा फातिहा

Prashant Dixit
Published on: 10 April 2024 10:58 AM IST
Abbas Ansari in Ghazipur: अब्बास अंसारी 17 माह बाद आया गाजीपुर, पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर पढ़ेगा फातिहा
X
Abbas Ansari in Ghazipur: गाजीपुर। मुख्तार अंसारी की कब्र पर आज फातिहा पढ़ी जाएगी। इसमें मऊ सदर से विधायक और मुख्तार का बड़ा बेटा अब्बास अंसारी भी शामिल होने के लिए आ गया है। जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट से 2 दिन गाजीपुर जेल में रहने की परमीशन मिली है। अब्बास अंसारी करीब 17 महीने बाद घर गाजीपुर आया है। वह नवंबर 2022 से प्रदेश की अलग-अलग जेलों में है।
मुख्तार की कब्र पर पढ़ेगा फातिहा
फातिहा में शामिल होने की पैरोल मिलने पर मंगलवार की देर शाम 7:40 बजे अब्बास अंसारी को गाजीपुर के लिए रवाना किया गया था। जिसके बाद सुबह 10 बजे के करीब पुलिस गाजीपुर जिला कारागार लेकर पहुंची है। जहां से फातिहा पढ़ने के लिए अब्बास अंसारी को पिता मुख्तार अंसारी की कब्र मुहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान पर लेकर जाया जाएगा।
यह भी पढ़े: आम आदमी पार्टी का ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान शुरू, भाजपा बोली उत्तर दिल्ली वाले देंगे
पैरोल मिलने पर पहुंचा गाजीपुर
उसे गाजीपुर जिला कारागार की हाई सिक्योरिटी बैरक नंबर 10 में रखा जाएगा। इसी बैरक में सांसद अफजाल अंसारी को भी रखा गया था। हालांकि चाचा अफजाल अंसारी जमानत पर छूट चुके हैं। जहां से 13 अप्रैल को वापस कासगंज जेल के लिए भेजा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब्बास अंसारी को कासगंज जेल से गाजीपुर लाया गया है।
यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश में महुआ चुनने वाली महिलाओं से मिलने पहुंचे कांग्रेस राहुल गांधी…
अब्बास अंसारी पर दर्ज 8 मुकदमा
आपको बता दे चार नवंबर 2022 से अब्बास अंसारी जेल में है। उसे फरवरी 2023 से चित्रकूट से कासगंज की जेल भेजा गया था। उस पर गाजीपुर, मऊ, लखनऊ और चित्रकूट में आठ मुकदमे दर्ज हैं। अब्बास अंसारी के पिता मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में हार्टअटैक से मौत हो गई थी। अब्बास अंसारी कोशिश के बाद भी पिता के जनाजे में शामिल नहीं हो पाया था।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story