AAP: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका ! दिल्ली में बन गया तीसरा मोर्चा?

Vivek Chaturvedi
Published on: 17 May 2025 8:26 PM IST
AAP: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका ! दिल्ली में बन गया तीसरा मोर्चा?
X
Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली में नगर निगम के 15 पार्षदों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। (Aam Aadmi Party) पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा देते ही तीसरा मोर्चा बनाने का ऐलान किया है। इस तीसरे मोर्चे का नाम इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी रखा गया है। जिसका नेतृत्व मुकेश गोयल को दिया गया है। इस फेरबदल से विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी को सबसे बड़ा झटका लगा है।

15 पार्षदों ने छोड़ी आम आदमी पार्टी

दिल्ली से आम आदमी पार्टी को निराश करने वाली खबर आई है। दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के 15 पार्षदों ने पार्टी से किनारा कर लिया है। इन पार्षदों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद सभी पार्षदों ने मिलकर तीसरा मोर्चा बनाया है, जिसे इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी नाम दिया गया है। दिल्ली नगर निगम में अचानक 15 पार्षदों के इस्तीफे से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है, इससे पहले विधानसभा चुनाव में कई पार्षद और विधायकों ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी।
Aam Aadmi Party

पार्षदों ने क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी?

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद सभी पार्षदों की ओर से प्रेस रिलीज जारी की गई। जिसमें आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने का कारण भी बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्षदों की ओर से बताया गया है कि पार्टी छोड़ने वाले सभी पार्षद साल 2022 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर पार्षध बने। मगर चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी MCD का संचालन ठीक तरह नहीं कर पाई। पार्टी में आपसी समन्वय का भी अभाव रहा। इसकी वजह से पार्षद जनता से किए वादे पूरा नहीं कर पाए। इसी वजह से उन्होंने AAP से इस्तीफा दिया है।

दिल्ली नगर निगम में बीजेपी का मेयर

दिल्ली नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अप्रैल में हुआ था। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने चुनाव का बहिष्कार किया। जिसकी वजह से भाजपा और कांग्रेस ही मुकाबले में रहे। चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार राजा इकबाल सिंह विजयी होकर मेयर बने। जबकि भाजपा के पार्षद जय भगवान यादव डिप्टी मेयर चुने गए। इस चुनाव में कांग्रेस महज 8 वोटों पर सिमट गई। इससे पहले साल 2022 में हुए निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल किया था। मगर अब पार्टी सबसे खराब दौर से गुजर रहीहै।
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार ने कांग्रेस नेता शशि थरुर को दी अहम जिम्मेदारी ! भड़की कांग्रेस, क्या बोले जयराम रमेश?
यह भी पढ़ें: भारत में पाकिस्तान के कितने जासूस? पंजाब-हरियाणा से अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार
Vivek Chaturvedi

Vivek Chaturvedi

Next Story