कई राज्यों में अचानक मौसम ने ली करवट, तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट जारी

Surya Soni
Published on: 21 Oct 2025 7:19 AM IST
कई राज्यों में अचानक मौसम ने ली करवट, तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट जारी
X
Aaj ka Mausam: दिवाली के बाद यानी आज मौसम अचानक करवट ली हैं। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने से कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई हैं। बता दें दक्षिण भारत में लगातार हो रही भारी बारिश ने जहां जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है।

तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक तमिलनाडु में तेज बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले दो दिनों तक पुडुचेरी और कराईकल में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप और अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर कल तेज बारिश होने की संभावना है। कल भीतरी कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, ओडिशा, तेलंगाना और अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली और तेज़ हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है।

राजस्थान में बढ़ेगी सर्दी!

राजस्थान में इन दिनों मौसम शुष्क और सुहावना बना हुआ है, जहां दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंडक का अहसास हो रहा है। जयपुर में अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19-21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। राजस्थान के भी कई जिलों में आज मौसम ने अचानक करवट बदल ली। कई जगह बदल छाए हुए हैं, ऐसे में बारिश की संभावना भी नज़र आ रही हैं। दिवाली के बाद राजस्थान में सर्दी धीरे-धीरे बढ़ सकती है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में कई जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।

कई जगह कोहरे ने दी दस्तक

देश के कुछ राज्यों में कोहरे ने दस्तक दी हैं। यूपी-बिहार में दिवाली के अगले दिन यानी आज मौसम अचानक से बदल गया है। आज उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में धुंध दिखाई दी। वहीं सुबह के वक्त तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 22 अक्टूबर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। ये भी पढ़ें: जैसलमेर बस अग्निकांड में 20 यात्रियों की मौत, पीएम मोदी ने दुख जताया राजस्थान: जैसलमेर में बड़ा हादसा! धूं-धूं कर जल उठी बस, कई यात्री झुलसे
Surya Soni

Surya Soni

Next Story