पंजाब पुलिस पोस्ट पर हमला करने वाले 3 खालिस्तानी आतंकवादियों का एनकाउंटर, UP के पीलीभीत में थे छिपे

पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुलिस पोस्ट पर हमले के आरोपी तीन खालिस्तानी आतंकवादियों को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में आज सुबह तड़के पुलिस एनकाउंटर में मार गिरा गया।

Shiwani Singh
Published on: 23 Dec 2024 11:06 AM IST
पंजाब पुलिस पोस्ट पर हमला करने वाले 3 खालिस्तानी आतंकवादियों का एनकाउंटर, UP के पीलीभीत में थे छिपे
X
पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुलिस पोस्ट पर हमले के आरोपी तीन खालिस्तानी आतंकियों (khalistani terrorist encounter) को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में आज सुबह तड़के पुलिस एनकाउंटर में मार गिरा गया। आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह और जसनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। ये तीनों प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स से जुड़े थे और इन्हें पंजाब पुलिस (punjab police) और उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त अभियान में मार गिराया गया।

AK-47, 2 पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस ने उनके पास से AK-47 राइफल, दो पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस भी जब्त किए। बता दें कि पंजाब पुलिस की एक टीम ने तीन आरोपियों की मौजूदगी के बारे में पीलीभीत (khalistani terrorist encounter in pilibhi) पुलिस को जानकारी दी, जो जिले के पुरनपुर थाने के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में छिपे हुए थे। khalistani terrorist encounter in pilibhit

तीन संदिग्धों के छिपे होने की मिली थी जानकारी

पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि पुरनपुर में तीन व्यक्ति संदिग्ध सामान के साथ मौजूद हैं। इसके बाद इस ऑपरेशन शुरू किया गया। मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया, जिसके बाद सोमवार तड़के मुठभेड़ हुई, जिसमें तीनों आरोपी मारे गए।

संयुक्त ऑपरेशन पंजाब-यूपी पुलिस द्वारा चलाया गया

पीलीभीत पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को दिए बयान में बताया, "आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई और तीनों आरोपी मारे गए। यह संयुक्त ऑपरेशन पंजाब पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमों द्वारा किया गया। पंजाब पुलिस की टीम ने हमें उनके विदेशी संपर्कों के बारे में भी बताया। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।" khalistani terrorist encounter in pilibhit

किस मामले में हुआ एनकाउंटर

बता दें कि शुक्रवार को गुरदासपुर जिले के कलानौर उप-मंडल में एक पुलिस पोस्ट पर कथित रूप से विस्फोट (gurudaspur punjab police post attack) हुआ था। हालांकि, इस हमले में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। इसी मामले के संबंध में पंजाब पुलिस इन आरोपियों को खोज रही थी।
ये भी पढ़ेंः 
Shiwani Singh

Shiwani Singh

Next Story