दुनिया के इस कोने में डूबा पड़ा है लाखों करोड़ का खजाना, 250 सोने से लदे जहाजों के मौजूद होने का दावा

अलेक्जेंडर मोंटेइरो ने इन द्वीपों के बीच 250 सोने से भरे जहाजों के मलबे का अध्ययन किया है। हालांकि, इस खजाने को पाने के लिए कोई सरकारी योजना नहीं बनाई गई है।

Vyom Tiwari
Published on: 28 Dec 2024 4:24 PM IST
दुनिया के इस कोने में डूबा पड़ा है लाखों करोड़ का खजाना, 250 सोने से लदे जहाजों के मौजूद होने का दावा
X
sunken treasure ships: प्राचीन समय में कई खजाने से भरे जहाज अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाए थे। पुर्तगाल के समुद्री पुरातत्वविद् एलेक्जेंडर मोंटेइरो ने बताया कि अजोरेस और मदीरा द्वीपों के बीच स्थित पुर्तगाली तट पर सोने से भरे जहाजों के मलबे पाए गए हैं। इस क्षेत्र में करीब 8,520 जहाजों के अवशेष मिले हैं, जिनमें से 250 जहाजों में सोने की बड़ी मात्रा हो सकती है। मोंटेइरो जो लिस्बन स्थित नोवा यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं, उन्होंने 16वीं शताब्दी के जहाजों के मलबे का डेटा रिकॉर्ड करने के लिए एक डेटाबेस तैयार किया है।

इस जहाज में मौजूद है 22 टन सोना-चांदी 

स्थानीय समाचार आउटलेट लुसा के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पुर्तगाल के मुख्य तट के पास 7,500 से ज्यादा, अजोरेस के पास 1,000 और मदीरा द्वीप के पास 120 जहाजों के मलबे खोजे गए हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने कुछ प्रमुख जहाजों का भी जिक्र किया, जो खजाने से भरे हुए थे। उदाहरण के तौर पर, उन्होंने बताया कि ट्रोइया के पास एक स्पेनिश जहाज ‘नोसा सेन्योरा डो रोजारिया’ है, जिसमें 22 टन सोना और चांदी थी। अफसोस की बात है कि इस जहाज का सही स्थान अब तक नहीं मिल सका है।
sunken treasure ships

250 जहाजों में भरा पड़ा है खजाना 

इस जहाज की तरह कई और जहाज भी समुद्र की गहराई में डूबे हुए हैं, जिनसे अब तक उनका सोना नहीं निकाला जा सका है। मोंटेइरो ने बताया कि इस इलाके में करीब 250 ऐसे जहाज हैं, जिनमें ऐसा ही खजाना मौजूद है। उनका कहना था, ‘हमें पता है कि इन 250 जहाजों में खजाना है, और एक न एक दिन इन्हें किसी निर्माण कार्य या दूसरे कारणों से खोजा जाएगा। लेकिन इन खजानों को सुरक्षित रखने का कोई ठोस योजना नहीं है।’

पुर्तगाली सरकार करे खजाने की रक्षा 

मोंटेइरो ने अपने शोध को सार्वजनिक कर दिया है और इसे पुर्तगाली अधिकारियों को भी सौंप दिया है। इसके बावजूद, सरकार ने इन ऐतिहासिक स्थलों को सुरक्षित रखने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। मोंटेइरो का कहना है कि इन सांस्कृतिक स्थलों का संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये देश की सांस्कृतिक और आर्थिक धरोहर का हिस्सा हैं। अगर इन्हें नजरअंदाज किया गया, तो यह खजाने को खतरे में डाल सकता है। स्थानीय समुदाय ने इन जहाजों के मलबे को संरक्षित करने के लिए कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़े:
Vyom Tiwari

Vyom Tiwari

Next Story