16 साल का लड़का बना करोड़पति, मां से छुपाई सच्चाई, अब डर रहा है!

16 साल की उम्र में ऑनलाइन आर्बिट्रेज और ड्रॉपशिपिंग से ढाई करोड़ कमा चुका है ये लड़का! मां से छुपाया राज, डर है काम बंद हो जाएगा। पढ़िए पूरी कहानी!

Girijansh Gopalan
Published on: 4 May 2025 2:25 PM IST
16 साल का लड़का बना करोड़पति, मां से छुपाई सच्चाई, अब डर रहा है!
X
कहते हैं ना, सपने वो नहीं जो सोते वक्त देखे, सपने वो हैं जो आपको सोने न दें। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है एक 16 साल के लड़के ने, जिसने अपनी उम्र के बच्चों के खेलने-कूदने की उम्र में वो कर दिखाया, जो बड़े-बड़े लोग सपने में भी नहीं सोच पाते। ये लड़का महज 16 साल की उम्र में करोड़पति बन गया है! लेकिन ट्विस्ट ये है कि उसने अपनी मां से ये बात छुपा रखी है। क्यों? क्योंकि उसे डर है कि मां को पता चला तो वो ये काम बंद करवा देंगी। दरअसल, अमेरिका के मशहूर फाइनेंसियल शो में, जहां इस लड़के ने अपनी कमाई का राज़ खोला। नाम और पहचान तो गुप्त रखी गई है, लेकिन उसकी कहानी ने सबको हैरान कर दिया। इतना कि फाइनेंस गुरु डेव रैम्से भी इस बच्चे की चालाकी देखकर दंग रह गए।

ऑनलाइन खेल से बनी बात

इस लड़के ने आखिर इतने पैसे कमाए कैसे? बात ये है कि ये नन्हा जीनियस ऑनलाइन दुनिया में जादू करता है। वो ड्रॉपशिपिंग वेबसाइट्स, ईबे और अमेज़न जैसी साइट्स पर ऑनलाइन आर्बिट्रेज करता है। आसान भाषा में कहें तो ये कम दाम में सामान खरीदकर उसे ऊंचे दाम में बेचने का खेल है। और इस खेल में उसने पिछले 8 महीनों में अपने पेपल अकाउंट में 3 लाख डॉलर से ज़्यादा जमा कर लिए। यानी भारतीय रुपये में ढाई करोड़ से ऊपर! लेकिन मां को इसकी भनक तक नहीं। लड़के का कहना है कि उसे डर है कि अगर मां को पता चला तो वो ये धंधा बंद करवा देंगी। और यही डर उसे चैन से सोने भी नहीं दे रहा।

डेव रैम्से ने दी ये सलाह

इस कहानी को सुनकर डेव रैम्से ने बच्चे की तारीफ तो की, लेकिन साथ में समझाया भी। उन्होंने कहा, "भाई, इतनी छोटी उम्र में इतना पैसा कमाना कोई बच्चों का खेल नहीं है। लेकिन तुम जिस रास्ते पर चल रहे हो, वो पूरी तरह सही भी नहीं है।" डेव ने सलाह दी कि बच्चे को अपनी कमाई की बात मां से शेयर करनी चाहिए। साथ ही पढ़ाई पर भी ध्यान देना चाहिए। डेव का मानना है कि भले ही कॉलेज की डिग्री ज़रूरी न हो, लेकिन बिज़नेस की गहरी समझ और लगातार सीखते रहना लंबे वक्त तक कामयाबी पाने के लिए बहुत ज़रूरी है।

क्या है इस कहानी का सबक?

इस बच्चे की कहानी सुनकर एक बात तो साफ है - टैलेंट और मेहनत उम्र की मोहताज नहीं होती। लेकिन साथ में ये भी समझना ज़रूरी है कि सही दिशा और मार्गदर्शन के बिना ये कामयाबी टिक नहीं पाती। अब देखना ये है कि ये लड़का अपनी मां को कब और कैसे बताता है कि उनका बेटा करोड़पति बन चुका है! ये भी पढ़ें:चीन ने रोका जमीन का खजाना, भारत में कितना है इसका माल?
Girijansh Gopalan

Girijansh Gopalan

Next Story