Independence Day 2025: भारत ही नहीं बल्कि ये चार देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं आजादी दिवस

Surya Soni
Published on: 14 Aug 2025 10:47 PM IST
Independence Day 2025: भारत ही नहीं बल्कि ये चार देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं आजादी दिवस
X
Independence Day 2025: 15 अगस्त… भारत के लिए यह तारीख सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि भावनाओं का समंदर है। तिरंगे की फहराहट, राष्ट्रगान की गूंज और हर चेहरे पर देशभक्ति की चमक..यह दिन हमें 1947 की उस ऐतिहासिक सुबह की याद दिलाता है, जब भारत ने अंग्रेजी हुकूमत की बेड़ियां तोड़कर अपना आसमान छू लिया था। Independence Day 2025 लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही तारीख सिर्फ भारत के लिए ही खास नहीं है? दुनिया के नक्शे पर और भी चार देश हैं, जिनका आजादी का दिन भी 15 अगस्त को ही पड़ता है। यानी, इस दिन न सिर्फ हमारा तिरंगा, बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कई झंडे एक साथ लहराते हैं। चलिए जानते हैं वो देश कौनसे हैं, और उनकी आज़ादी की कहानी कैसी है...

जानिए कौनसे हैं वो 4 देश...

लिकटेंस्टीन: भारत के अलावा लिकटेंस्टीन में भी 15 अगस्त को आजादी दिवस मनाया जाता है। बता दें लिकटेंस्टीन को साल 1866 में 15 अगस्त के ही दिन आजादी मिली थी। लिकटेंस्टीन को जर्मनिक संघ से अलग होने पर पूरी तरह आजादी मिली थी। दक्षिण कोरिया: भारत के साथ आजादी दिवस मनाने वाले देशों में दक्षिण कोरिया का भी नाम शामिल है। दक्षिण कोरिया पर पहले जापान का राज हुआ करता था, लेकिन सरे विश्व युद्ध के आखिर में जब जापान हार गया था। इसके बाद साल 1945 में 15 अगस्त के ही दिन दक्षिण कोरिया को आजादी मिली थी। हालांकि बाद में दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया में बंट गया।
कांगो:
भारत के साथ एक और देश को 15 अगस्त को आजादी मिली थी। साल 1960 में 15 अगस्त के ही दिन कांगो, जो कि एक अफ्रीकी देश था, उसे आजादी मिली थी। कांगो पर पहले फ़्रांस ने कई सालों तक राज किया, लेकिन बाद में कांगो फ्रांस से आजाद हुआ था। 15 अगस्त को को कांगो में "कांगोलेज नेशनल डे" के रूप में मनाया जाता है। बहरीन: बहरीन आज दुनिया के सबसे ज्यादा तेल उत्पादक देशों में शुमार है। लेकिन एक समय था, जब बहरीन में ब्रिटेन का राज हुआ करता था। साल 1971 में 15 अगस्त के ही दिन बहरीन को भी आजादी मिली थी।

देश में जश्न का माहौल

देश में 15 अगस्त को लेकर देश में जश्न का माहौल है। 15 अगस्त आते ही हर देशप्रेमी गर्व की भावना से लबरेज होता है। आखिर इतने सालों के संघर्ष के बाद देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति मिली थी। यह भी पढ़ें:  Independence Day 2025: अपनों को भेजें ये शुभकामना सन्देश, स्लोगन और WhatsApp स्टेटस Janmashtami Outfit: जन्माष्टमी पर भूलकर भी ना पहने इस रंग के कपड़े वरना होगा अपशगुन
Surya Soni

Surya Soni

Next Story