इस हफ्ते OTT पर क्या नया? Stranger Things 5 से Aaryan तक पूरी लिस्ट यहाँ
Stranger Things 5 (Netflix | 26 Nov)
Stranger Things का आख़िरी सीज़न आ गया है! इस बार Hawkins की टीम फिर से भिड़ेगी खतरनाक Vecna से। फाइनल बैटल और भी ज्यादा इमोशनल, डार्क और थ्रिलिंग होने वाली है।
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari (Netflix | 27 Nov)
Varun Dhawan और Janhvi Kapoor की ये रोम-कॉम दो एक्स लवर्स की कहानी है जो एक शादी में टकरा जाते हैं। पुराने feelings फिर से जागते हैं—और शुरू होता है मजेदार ड्रामा। Sanya Malhotra और Rohit Saraf भी हैं फिल्म में।
Bel-Air S4 (JioHotstar | 24 Nov)
Will की जिंदगी में नए रिश्ते, नई टेंशन और पुराने conflicts—सब कुछ फिर सामने आएंगे। West Philadelphia से आलीशान जिंदगी तक का सफर अब और भी दिलचस्प मोड़ लेता है।
Jingle Bell Heist (Netflix | 26 Nov)
दो स्ट्रेंजर्स क्रिसमस ईव पर एक लग्ज़री स्टोर लूटने की प्लानिंग करते हैं, लेकिन मिशन के बीच में ही एक-दूसरे के लिए feelings आ जाती हैं। फन से भरी festive heist rom-com।
Three Idiots in Kenya (Netflix | 25 Nov)
तीन दोस्त Kenya की ट्रिप जीतते हैं और निकल पड़ते हैं एक मजेदार, chaotic लेकिन दिल छू लेने वाली जर्नी पर। खूबसूरत लोकेशन और दोस्ती की chemistry इसे हल्का-फुल्का binge बनाते हैं।
Sunshine (Netflix | 26 Nov)
एक जिम्नास्ट को ओलंपिक का सपना होता है, लेकिन नेशनल ट्रायआउट्स से कुछ दिन पहले पता चलता है कि वह प्रेग्नेंट है। अब करियर और जीवन—दोनों में मुश्किल फैसले लेने होंगे।
Left-Handed Girl (Netflix | 28 Nov)
एक मां और उसकी दो बेटियाँ Taipei में नई शुरुआत करती हैं। सांस्कृतिक फर्क, पारिवारिक टकराव और एक “अलग” बच्चे की कहानी—भावनाओं से भरी यह ड्रामा सीरीज दिल छू लेती है।
The Pet Detective (Zee5 | 28 Nov)
एक शरारती macaw एक कपल की जिंदगी में हंगामा भी मचाता है और खुशी भी लाता है। Malayalam की यह एक्शन-कॉमेडी full-on मनोरंजन है। Sharaf U Dheen, Vinayakan और Anupama Parameswaran नजर आएंगे।
Aaryan (Netflix | 28 Nov)
Vishnu Vishal की ये Tamil थ्रिलर अब OTT पर आ चुकी है। कहानी एक सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है और आपको सीट से हिलने नहीं देगी। ये फिल्म Telugu, Kannada और Malayalam में भी उपलब्ध है।