Netflix पर देखिए Emraan Hashmi की ये 5 जबरदस्त फिल्में
जन्नत (2008)
‘जन्नत’ में इमरान हाशमी ने अर्जुन का रोल निभाया है,एक ऐसा शख्स जो जल्दी अमीर बनने के लिए क्रिकेट बेटिंग की दुनिया में उतरता है। लेकिन जब प्यार और पैसे के बीच चुनना पड़ता है, तो उसकी जिंदगी उलझ जाती है।
शंघाई (2012)
इस फिल्म में इमरान का किरदार एक डॉक्यूमेंट्री मेकर का है जो एक राजनीतिक हत्या की सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश करता है। Shanghai एक पॉलिटिकल थ्रिलर है जो समाज और सिस्टम की सच्चाई पर जोरदार वार करती है।
टाइगर्स (2014)
‘Tigers’ इमरान की उन फिल्मों में से है, जो सच्चाई दिखाने से नहीं डरती। ये कहानी एक फार्मा सेल्समैन की है जो बेबी फॉर्मूला बेचते हुए एक बड़ा स्कैंडल उजागर करता है। फिल्म आपको सोचने पर मजबूर कर देगी।
द बॉडी (2019)
जब एक महिला की बॉडी पोस्टमार्टम रूम से गायब हो जाती है, तो उसके पीछे छुपे रहस्य सबको चौंका देते हैं। इमरान इस फिल्म में एक इमोशनल लेकिन सस्पेंस से भरे किरदार में नज़र आते हैं। ट्विस्ट के लिए तैयार रहें!
बार्ड ऑफ ब्लड (2019)
Netflix की यह वेब सीरीज़ एक भारतीय जासूस की कहानी है जो पाकिस्तान में बंद भारतीय एजेंट्स को बचाने निकलता है। हर एपिसोड में सस्पेंस और एक्शन का तड़का है, इमरान का नया अवतार आपको जरूर पसंद आएगा।