भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़...
1. जो रूट (इंग्लैंड)
जो रूट ने भारत के खिलाफ 3000 रन पूरे करके इतिहास रचा है। वह टेस्ट में भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ 33 टेस्ट मैचों में कुल 3026 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 10 शतक और 13 अर्धशतक निकले हैं।
2. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
रिकी पोंटिंग भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ 29 टेस्ट मैचों में कुल 2555 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ टेस्ट में उनका हाईएस्ट स्कोर 257 रन रहा है।
3. एलिस्टर कुक - (इंग्लैंड)
इंग्लैंड के एलिस्टर कुक ने भारत के खिलाफ 30 टेस्ट मैचों में कुल 2431 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं। भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में उनका हाईएस्ट स्कोर 294 रन रहा है।
4. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 24 टेस्ट मैचों में कुल 2356 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं।
5. क्लाइव लॉयड (वेस्टइंडीज)
क्लाइव लॉयड भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 28 टेस्ट मैचों में कुल 2344 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 242 रन रहा है।