ये 7 फिल्में आपको Kashmir की सच्चाई दिखाएंगी

This browser does not support the video element.

खूबसूरत वादियों और जटिल राजनीतिक इतिहास के बीच, कश्मीर हमेशा से फिल्मों के लिए एक दमदार Backdrop रहा है। यहां देखिए 7 पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्में जो कश्मीर की सच्चाइयों को पर्दे पर बखूबी उतारती हैं।

मिशन कश्मीर (2000)


एक बच्चा अपना सब कुछ खो देता है और फिर उसका गुस्सा उसे आतंक की राह पर ले जाता है। ऋतिक रोशन और संजय दत्त की शानदार एक्टिंग के साथ एक इमोशनल स्टोरी।

हैदर (2014)


पापा गायब हैं... बेटा उन्हें ढूंढ रहा है... और आसपास चल रही है बगावत। कश्मीर की असलियत को इतने दमदार ढंग से दिखाने वाली फिल्म शायद ही कोई हो।

राज़ी (2018)


आलिया भट्ट ने ‘सेहमत’ का रोल निभाया, जो भारत के लिए जासूसी करने के लिए एक पाकिस्तानी फौजी से शादी कर लेती है। 1971 की जंग की पृष्ठभूमि में बनी ये फिल्म दिल छू जाती है.

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019)


“How’s the josh?” याद है ना? उरी अटैक के बाद भारत की सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी ये फिल्म देखकर सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

द कश्मीर फाइल्स (2022)


इसमें है कश्मीरी पंडितों का दर्द, पलायन की तकलीफ़ और वो सवाल जो कभी खुलेआम नहीं पूछे जाते। अनुपम खेर की परफॉर्मेंस दिल तोड़ देगी।

आर्टिकल 370 (2024)


यामी गौतम एक इंटेलिजेंस ऑफिसर के रोल में हैं, जो आर्टिकल 370 हटाने के पीछे की रणनीतिक तैयारियों का हिस्सा बनती हैं। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

ग्राउंड ज़ीरो (2025)


इमरान हाशमी CRPF अफसर बने हैं। पोस्टिंग है कश्मीर में। लेकिन अंदर ही अंदर क्या चलता है एक जवान के मन में... यही दिखाती है ये फिल्म।

बिना Godfather बॉलीवुड में चमके 5 ये सितारे

Bigg Boss 19 में देर है? Hollywood वाले धमाके देख लो

कल Sunday है? ये 5 Web Series बना देंगी Weekend खास

Hindfirst.in Home