हथेली में सूर्य रेखा आपके करियर के लिए कितनी उपयोगी! जानें...

हथेली में सूर्य रेखा अनामिका उंगली के ठीक नीचे होती है। कई लोगों के हथेली में ये रेखा होती है और कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके हथेली पर यह रेखा नहीं होती है।

अगर आपकी हथेली पर सूर्य रेखा बिल्कुल स्पष्ट है। यानि कहीं से भी कोई रेखा इस रेखा को नहीं काट रही है तो समझ जाइए कि करियर क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।

अगर आपकी हथेली पर सूर्य रेखा है लेकिन वो अन्य रेखाओं से कटी हुई है तो इसका अर्थ है कि नौकरी तो आप करेंगे, लेकिन परेशानियां भी कार्यक्षेत्र में आती रहेंगी।

अगर आपकी हथेली पर सूर्य रेखा बहुत लंबी है तो समझ जाइए आप आत्मविश्वास से भरे होंगे। ऐसे लोग अपने दम पर जीवन में ऊंचाइयां हासिल करते हैं। 

जिन लोगों की हथेली पर सूर्य रेखा होती है उनको करियर के साथ ही जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी भाग्य का साथ मिलता है।

कई लोग ऐसे होते है जिनकी हथेली पर सूर्य रेखा नहीं होती। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि उन्हें जीवन में सफलता नहीं मिलेगी या भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। 

सूर्य रेखा के न होने पर व्यक्ति कर्म प्रधान अधिक होता है। ऐसे लोग भी जीवन में ऊंचाइयां छूते हैं लेकिन मेहनत इनको अधिक करनी पड़ सकती है। 

November में OTT धमाका! ये 7 Series और 1 Film करेंगी Entertainment का ब्लास्ट

इन 9 South Actresses ने बोल्ड और ग्लैमरस Saree Look में जीता दिल

पानी में आग लगा देने वाले 5 Bollywood Celebs

Hindfirst.in Home