शरद पूर्णिमा के दिन दान करना माना जाता है बेहद शुभ
इस दिन दान करने से प्राप्त होती है माता लक्ष्मी की कृपा
आइए जानते हैं शरद पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान रहा हैं शुभ
दीपदान करना माना जाता है बेहद शुभ
शरद पूर्णिमा के दिन मंदिर में दीपक जलाकर या फिर किसी पवित्र नदी या सरोवर में दीप प्रज्वलन से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
अन्न दान करना बेहद शुभ
शरद पूर्णिमा के दिन अन्न दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। चावल का दान करने से जहां चंद्रमा, गेहूं का दान करने से सूर्य का आशीर्वाद मिलता है। इससे आपके अन्न के भंडार हमेशा भरे रहते है।
शरद पूर्णिमा पर गुड़ का दान
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुड़ का दान करते हैं तो आपके रिश्तों में भी मिठास आती है। गुड़ का दान करने से आपकी आर्थिक स्थिति में भी अच्छे बदलाव आते हैं और धन लाभ के योग बनते हैं।