मुंबई नहीं, ये 6 Secret Destination हैं असली महाराष्ट्र की शान
महाराष्ट्र में सिर्फ मुंबई और पुणे ही नहीं, बल्कि ऐसे कई खूबसूरत जगहें हैं जो अब तक कम लोगों की नजरों में आई हैं। चलिए जानते हैं उन 6 सीक्रेट जगहों के बारे में जिन्हें देखकर आप भी कहेंगे — “वाह, ये तो स्वर्ग है!”
अंबोली
अगर आपको बारिश, हरियाली और झरने पसंद हैं, तो अंबोली आपके लिए परफेक्ट जगह है। सह्याद्रि की गोद में बसा ये छोटा हिल स्टेशन मॉनसून में बादलों से घिरा रहता है। यहाँ की नेचर वाइब और फॉरेस्ट वॉक्स आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।
भंडारदरा
नाशिक के पास स्थित भंडारदरा उन लोगों के लिए स्वर्ग है जो शांति और नेचर दोनों पसंद करते हैं। आर्थर लेक, रंधा फॉल्स और झील किनारे कैम्पिंग — हर मोमेंट यहाँ जादुई लगता है।
दापोली
दापोली को ‘मिनी महाबलेश्वर’ कहा जाता है, और ये टाइटल इसे पूरी तरह सूट करता है। यहाँ के बीचेस, डॉल्फिन देखने का मज़ा और कोंकण की खूबसूरत सड़कों पर ड्राइव — सबकुछ रिलैक्सिंग और इंस्टाग्राम-परफेक्ट है!
लोनार क्रेटर लेक
बुलढाणा जिले में स्थित लोनार झील को एक उल्का (meteor) के गिरने से बना माना जाता है। इसकी झील का पानी अल्कलाइन है और आसपास पुराने मंदिर इसे और भी मिस्टिकल बनाते हैं।
मुरुड-जंजीरा
अरब सागर के बीचोंबीच खड़ा जंजीरा किला, इतिहास और इंजीनियरिंग दोनों का बेहतरीन नमूना है। ये कभी किसी भी दुश्मन द्वारा नहीं जीता जा सका — इसलिए इसे “अजेय किला” कहा जाता है।
तारकर्ली
सिंधुदुर्ग का ये छोटा-सा बीच टाउन अपने क्लियर वॉटर और स्कूबा डाइविंग के लिए फेमस है। अगर आप गोवा के भीड़भाड़ से दूर एक शांत जगह चाहते हैं, तो तारकर्ली बिल्कुल सही ऑप्शन है।