जयपुर के चौमूं में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात
Chomu bulldozer action: राजस्थान के चौमूं में कुछ दिन पहले मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने को लेकर बवाल हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। जिसके बाद राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अब बड़ा एक्शन लेते हुए चौमूं में अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन शुरू किया है। फिलहाल चौमूं में स्थिति काबू में रहे इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया है।
अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन
बता दें जयपुर के पास स्थित चौमूं में 25 दिसंबर की रात को बस स्टैंड क्षेत्र में मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने को लेकर विवाद के बाद पत्थरबाजी की घटना हुई थी। अब नगर परिषद ने अतिक्रमणकारियों और अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। मस्जिद के आसपास अतिक्रमण की जद में आने वाली दुकानों और मकानों पर पहले ही नोटिस चस्पा किए जा चुके थे।
भारी पुलिस बल तैनात
हाल ही में चौमूं में स्थिति काफी बिगड़ गई थी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के कई थानों के एसएचओ लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए हैं। फिलहाल चौमूं में भारी पुलिस बल तैनात है प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रशासन का कहना है कि सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए लोहे के रेलिंग और अन्य ढांचे यातायात में बाधा बन रहे थे, जिन्हें हटाना जरूरी था।
इस वजह हुआ था चौमू में बवाल
बता दें चौमूं के बस स्टैंड के पास मस्जिद के बाहर की तरफ कई सालों से सड़क किनारे पत्थर पड़े थे, जिसकी वजह से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए चौमूं थाना पुलिस और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच एक बैठक हुई थी। इसमें आपसी सहमति बनी कि सड़क से पत्थर हटा लिए जाएं ताकि जनता को राहत मिले। लेकिन देर रात अचानक रेलिंग लगाने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद मामला हिंसक हो गया था।
ये भी पढ़ें:
अमेरिका: कैलिफोर्निया में अंधाधुंध फायरिंग, 4 की मौत, कई घायल
.
