• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

KKR को बीसीसीआई का आदेश, मुस्तफिजुर रहमान को करें रिलीज

IPL 2026: बांग्लादेश में बिगड़ती स्थिति के बीच हिंदुओं की हत्याओं के हालिया मामलों के बाद से ही पूरे देश में गुस्से का माहौल है। इसको देखते हुए अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को...
featured-img

IPL 2026: बांग्लादेश में बिगड़ती स्थिति के बीच हिंदुओं की हत्याओं के हालिया मामलों के बाद से ही पूरे देश में गुस्से का माहौल है। इसको देखते हुए अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटाने का निर्देश दिया है।

मुस्तफिजुर रहमान को करें रिलीज: बीसीसीआई

बीसीसीआई ने केकेआर को बता दिया है कि वो मुस्तफ़िज़ुर रहमान को टीम से बाहर कर दें। यानी अब मुस्तफ़िज़ुर रहमान आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि जो घटनाक्रम सामने आए हैं, उन्हें देखते हुए BCCI ने KKR को यह निर्देश दिया है। अगर फ्रेंचाइजी किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की मांग करती है तो उसे अनुमति दी जाएगी।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया का बड़ा बयान

इस मामले में ANI से बातचीत में BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा, "हाल ही में जो कुछ भी हो रहा है। उसे देखते हुए बीसीसीआई ने केकेआर फ्रेंचाइजी को मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा बीसीसीआई ने यह भी कहा है कि "अगर वे किसी रिप्लेसमेंट की मांग करते हैं, तो BCCI उस रिप्लेसमेंट की इजाज़त देगा।"

9.20 करोड़ में केकेआर ने ख़रीदा

मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल में 2016 से खेल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 60 मैचों में 65 विकेट लिए हैं. बता दें कि हाल ही में हुई IPL 2026 के ऑक्शन में KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा था। लेकिन अब बीसीसीआई के आदेश के बाद मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे।

ये भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज पर जमाया कब्जा, तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 82 रनों से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम एलान, शुभमन गिल को नहीं मिली जगह

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज