दिल्ली : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत फीकल स्लज मैनेजमेंट पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल का वर्चुअल संवाद
दिल्ली : आज स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) ( Swachh Bharat Mission (Gramin) ) के अंतर्गत फीकल स्लज मैनेजमेंट पर आयोजित वर्चुअल संवाद में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिलजी (C R Paatil) देशभर के साथियों से जुड़कर उनके नवाचारी मॉडल सुने। विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने अपने ज़मीनी अनुभव साझा किए। कई मॉडल स्वच्छता को मज़बूत करने के साथ-साथ आजीविका के नए अवसर भी पैदा कर रहे हैं।
आज स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत फीकल स्लज मैनेजमेंट पर आयोजित वर्चुअल संवाद में देशभर के साथियों से जुड़कर उनके नवाचारी मॉडल सुने। विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने अपने ज़मीनी अनुभव साझा किए; कई मॉडल स्वच्छता को मज़बूत करने के साथ-साथ आजीविका के नए अवसर भी पैदा कर रहे… pic.twitter.com/hxnCRjuItO
— C R Paatil (@CRPaatil) January 6, 2026
गुजरात (Gujarat) के डाँग, लद्दाख़, सिक्किम, त्रिपुरा जैसे कठिन परिस्थितियों वाले क्षेत्रों में भी इन पहलों का सफलतापूर्वक लागू होना दर्शाता है कि चुनौतियों से ही स्थायी समाधान निकलते हैं। इसके अलावा कर्नाटक, ओडिशा, और मध्य प्रदेश के प्रतिभागियों ने भी अपने राज्यों के स्लज मैनेजमेंट मॉडल प्रस्तुत किए।
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी (PM Narendra Modi) के दूरदर्शी नेतृत्व में स्वच्छता का यह जनांदोलन नई गति और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है और महात्मा गांधीजी का स्वच्छता संदेश सच्चे अर्थों में जन-जन तक पहुँचा है। सभी प्रतिभागियों और समुदाय के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्य और प्रेरक योगदान के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।
यह भी पढे : शीतलहर और कोहरे का कहर जारी, राजस्थान के कई जिलों में स्कूल बंद
.
