• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, आपस में टकराए कई वाहन, 4 लोगों की मौत

Yamuna Expressway accident: देश के कई हिस्सों में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही अब घना कोहरा भी वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है। सोमवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का...
featured-img

Yamuna Expressway accident: देश के कई हिस्सों में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही अब घना कोहरा भी वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है। सोमवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर देखने को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक आपस में कई वाहन टकरा गए, जिसके कारण सात बसें-दो कारों में आग लग गई। यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई इस भीषण आगजनी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई।

Yamuna Expressway accident

दो दर्जन से अधिक घायल

बता दें यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसों में कई लोग घायल हो गए। वाहनों के आपसी टकराव के चलते सात बसों और दो कारों में भीषण आग लग गई। इस घटना में चार लोगों की जान चली गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा सोमवार रात करीब दो बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा जा रही लेन पर हुआ।

घटनास्थल पर मच गई चीख-पुकार

यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए। इससे कई वाहनों में आग लग गई। आग लगने से कई चार लोग जलकर मर गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य जारी है। सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। कई यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची करीब एक दर्जन दमकलों से आग पर काबू पाया गया।

सुबह से छाया हुआ कोहरा

बता दें मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। यूपी के अधिकांश जिलों में भयंकर ठंड के साथ कोहरा का प्रभाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कम हुआ है और हवा का रूख पछुआ होने से कोहरा बढ़ा है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिसके चलते वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए।

ये भी पढ़ें:

चक्रवात 'डिटवाह' का बना खतरा, इन राज्यों में बारिश की संभावना

कई राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज