शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, यूपी से लेकर राजस्थान तक छाया घना कोहरा
Weather Update Today: उत्तर भारत के लोगों के लिए ठंड परेशानी का सबब बनती नज़र आ रही है। सुबह के समय घना कोहरा और फिर दिन में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यूपी से लेकर राजस्थान तक घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन लोगों को ठंड से राहत मिलती नज़र नहीं आ रही है।
धूप को तरसे लोग
बता दें पिछले कुछ दिनों से घने कोहरे के साथ बादल छाए हुए होने के कारण धूप नहीं निकल रही है। जिसके चलते लोगों को सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। अगर यूपी के आज के मौसम की बात करें तो प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गलन भरी सर्दी लोगों को परेशान कर रही है।
ठंड से छूटी लोगों की कंपकंपी
पिछले कुछ दिनों से ठंड का कहर जारी है। गुरूवार को भी सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है। ठंड से लोगों की कंपकंपी छूटी हुई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज का दिन इस हफ्ते का सबसे ठंड दिन रह सकता है। आज विजिबिलिटी कई इलाकों में काफी कम दर्ज की गई। दोपहर बाद धूप निकलने से अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
राजस्थान के 10 जिलों में अति घना कोहरा
राजस्थान में काफी अधिक ठंड से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कोहरा का असर दिखाई दे रहा है। राजस्थान के 10 जिलों में अति घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। इनमें जयपुर, टोंक, सीकर, सवाई माधोपुर, कोटा, झुंझुनूं, करौली, दौसा, बूंदी और भरतपुर शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:
चक्रवात 'डिटवाह' का बना खतरा, इन राज्यों में बारिश की संभावना
कई राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट
.
