• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

Weather Update Today: राजस्थान में शीतलहर से छूटी लोगों की कंपकंपी, कई जगह हुई बारिश

Weather Update Today: राजस्थान के लोगों के लिए पिछले कई दिनों से पड़ रही भयंकर ठंड परेशानी का सबब बनी हुई है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है। राजस्थान में घने...
featured-img

Weather Update Today: राजस्थान के लोगों के लिए पिछले कई दिनों से पड़ रही भयंकर ठंड परेशानी का सबब बनी हुई है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल रहा है। राजस्थान में घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को बड़ी मुसीबत हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन लोगों को ठंड से राहत मिलती नज़र नहीं आ रही है।

बारिश के कारण बढ़ी ठंड

बता दें राजस्थान के कई जिलों में घने कोहरे के साथ बारिश से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जिसके चलते लोगों को सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। अगर राजस्थान के आज के मौसम की बात करें तो प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गलन भरी सर्दी लोगों को परेशान कर रही है।

ठंड से छूटी लोगों की कंपकंपी

पिछले कुछ दिनों से ठंड का कहर जारी है। शुक्रवार को भी सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है। ठंड से लोगों की कंपकंपी छूटी हुई है। मौसम विभाग ने राजस्थान के अलवर, झुंझुनू और सीकर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जैसलमेर में पारा 4.6 डिग्री तक लुढ़क गया है। शुक्रवार अलसुबह शेखावाटी इलाके में कई देर तक बारिश का दौर जारी रहा।

1-2 दिनों तक सर्दी से राहत नहीं

राजस्थान में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आगामी 1-2 दिनों तक सुबह के समय अति घना कोहरा छाए रहने की पूरी संभावना है। शीतलहर का असर अभी कम नहीं होगा, जिससे रात और सुबह के समय कंपकंपी बरकरार रहेगी। उत्तरी हवाओं के चलने से गलन और बढ़ने के आसार हैं। राजस्थान में काफी अधिक ठंड से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

ये भी पढ़ें:

शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, यूपी से लेकर राजस्थान तक छाया घना कोहरा

शीतलहर और कोहरे का कहर जारी, राजस्थान के कई जिलों में स्कूल बंद

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज