• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे का कहर, जानें कैसा रहेगा मौसम

Weather Update Today: पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में ठंड और घने कोहरे का कहर देखने को मिल रहा हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी...
featured-img

Weather Update Today: पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में ठंड और घने कोहरे का कहर देखने को मिल रहा हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप और अधिक देखने को मिल सकता हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे के दौरान सुबह के समय दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश सहित बिहार पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के कई जिलों में कोहरे की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्‍ली में आज भी घना कोहरा छाया है। इसका सड़क यातायात पर काफी असर पड़ा है। दिल्‍ली में वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे हैं।

जानें कैसा रहेगा मौसम

बता दें मौसम विभाग ने अगले दो दिन में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार तक अलग-अलग इलाकों में भीषण ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में आज शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय कई जगहों पर हल्का कोहरा और कुछ जगहों पर घना कोहरा रहेगा।

घने कोहरे की चपेट में उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। प्रदेश के करीब 37 जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को कई जिलों में कोहरे ने लोगों को परेशान किया। कई जिलों में सुबह के समय से ही विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई जबकि अन्य जिलों में यह 50 से 100 मीटर के बीच रही। इसके साथ ही कई जिलों में कोहरे के साथ शीतलहर चलने की भी चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़ें:

चक्रवात 'डिटवाह' का बना खतरा, इन राज्यों में बारिश की संभावना

कई राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज