• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

शीतलहर के साथ कई राज्यों में घना कोहरा, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम..?

Weather Update Today: देशभर के कई राज्यों में सर्दी का काफी असर देखने को मिल रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी भागों में ठंड का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है। शीतलहर के साथ...
featured-img

Weather Update Today: देशभर के कई राज्यों में सर्दी का काफी असर देखने को मिल रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी भागों में ठंड का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है। शीतलहर के साथ कई राज्यों में घना कोहरा पड़ रहा है। सड़कों पर विज़िबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को काफी समस्या हो रही है। यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में इस समय कड़ाके की ठंड से ठिठुरन बढ़ी हुई है।

शीतलहर की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 17 से 20 दिसंबर तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। साथ ही इन राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

राजस्थान में ठंड का बड़ा असर

बता दें राजस्थान में कई जिलों में दिन के समय से ही तेज सर्दी का असर होने लगा है। इसके साथ ही रात की ठंड लोगों को परेशान कर रही है। पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट से सर्दी का असर बढ़ गया है। दिन और रात के तापमान में बढ़ते अंतर के कारण ठिठुरन ज्यादा महसूस हो रही है। इस समय तेज ठंड से लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। किसानों को खेतों में काम करने में काफी परेशानी हो रही हैं।

कोहरे से रहे सावधान!

मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर मध्य प्रदेश, राजस्थान और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे को लेकर विशेष चेतावनी दी गई है। विभाग ने लोगों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने और धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी है। सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें:

चक्रवात 'डिटवाह' का बना खतरा, इन राज्यों में बारिश की संभावना

कई राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज