• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Suresh Kalmadi death: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का निधन हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मंगलवार को 81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।...
featured-img

Suresh Kalmadi death: कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का निधन हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मंगलवार को 81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का महाराष्ट्र के पुणे स्थित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज चल रहा था।

81 साल की उम्र में हुआ निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाड़ी का लंबी बीमारी के बाद 81 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 2 बजे तक पुणे शहर के कलमाड़ी हाउस, एरंडवणे में रखा जाएगा। कलमाड़ी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3.30 बजे पुणे के वैकुंठ श्मशान भूमि, नवी पेठ में होगा।

नरसिम्हा राव सरकार में रहे मंत्री

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाड़ी को राजनीति का काफी लंबा अनुभव रहा। उनको नरसिम्हा राव सरकार में मंत्री बनाया गया था। उसके बाद भी उन्होंने काफी लंबे समय तक राजनीति में कई अहम पदों पदों की जिम्मेदारी निभाई थी। 1996 में कलमाडी भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बने। हालांकि बाद में कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले में नाम आने के बाद कलमाड़ी ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढ़ें:

ग्वालियर में रफ़्तार का कहर, ट्रैक्टर से टकराई फॉर्च्यूनर कार, 5 की मौत

बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा,ट्रेन और मालगाड़ी में भिड़ंत, 6 लोगों की मौत

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज