शीतलहर और कोहरे का कहर जारी, राजस्थान के कई जिलों में स्कूल बंद
Rajasthan Cold Wave: पूरे उत्तर भारत में इस समय शीतलहर और कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। नए साल की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। यूपी-हरियाणा-पंजाब से लेकर राजस्थान तक शीतलहर और घने कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक सर्दी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है।
शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक
पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में शीतलहर का प्रचंड रूप देखने को मिल सकता है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और बिहार में भी लगातार पारा गिर रहा है। आज कई शहरों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आज सुबह 6 जनवरी को दिल्ली में तापमान गिरकर 6.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है और इस हफ्ते 6 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे तापमान जा सकता है।
राजस्थान के कई जिलों में स्कूल बंद
राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर और घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे तापमान में बड़ी गिरावट आई है। जिसके चलते स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई है। जयपुर जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने आदेश जारी कर कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। बाकी अन्य कई जिलों में भी संबंधित जिला कलेक्टरों ने सोमवार को आदेश जारी किए।
बर्फ की सफेद चादर बिछी
राजस्थान के कई जिलों में ठंड का काफी असर देखने को मिला है। देर रात से ही गांव-शहर कोहरे के आगोश में नज़र आ रहे हैं। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। राजस्थान के कई जिलों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के पेड़-पौधों के पत्तों पर बर्फ की सफेद चादर बिछी दिखी। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए ट्रिपल अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें:
चक्रवात 'डिटवाह' का बना खतरा, इन राज्यों में बारिश की संभावना
कई राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट
.
