• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

शीतलहर और कोहरे के बाद अब बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rain Alert: उत्तर भारत में लगातार शीतलहर और घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा हैं। पिछले कई दिनों से शीतलहर और कोहरे के डबल अटैक से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा हैं। अब मौसम में...
featured-img

Rain Alert: उत्तर भारत में लगातार शीतलहर और घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा हैं। पिछले कई दिनों से शीतलहर और कोहरे के डबल अटैक से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा हैं। अब मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। जबकि कई राज्यों में मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान हैं।

राजस्थान के कई जिलों में बारिश का अनुमान

बता दें वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने के चलते राज्य के कई हिस्सों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का भी अनुमान लगाया है। 1 जनवरी से 3 जनवरी के बीच उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे सुबह के समय विजिबिलिटी कम हो जाएगी।

शीतलहर से बढ़ेगी परेशानी..

मौसम विभाग के अनुसार एक से तीन जनवरी तक राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक दो से चार जनवरी के बीच शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर के हालात बन सकते हैं और इस दौरान न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़ में 31 और 1 जनवरी को और पश्चिमी राजस्थान में 31 दिसंबर को अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली और एनसीआर में छाया घना कोहरा

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में घने कोहरे का प्रभाव देखने को मिल रहा हैं। इसके सबसे अधिक असर दिल्ली समेत एनसीआर में देखने को मिल रहा हैं। घने कोहरे के चलते दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर आज 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं, जबकि काफी उड़ानें विलंबित हुई हैं। घने कोहरा होने की वजह से सड़कों और कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम नज़र रही हैं।

ये भी पढ़ें:

चक्रवात 'डिटवाह' का बना खतरा, इन राज्यों में बारिश की संभावना

कई राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज