रूस के राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा बेहद अहम, भारत और रूस के रक्षा संबंधों को मिलेगी ताकत
Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक दिन बाद यानी 4 दिसंबर से दो दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगे। इसको लेकर भारत ने सभी तैयारी कर ली हैं। पूरी दुनिया की पुतिन के इस भारत दौरे पर रहेगी। रूसी राष्ट्रपति पुतिन करीब चार साल बाद भारत का दौरा करने जा रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उनके सम्मान में रात्रिभोज देंगी।
पुतिन का भारत दौरा बेहद अहम
दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में रूस का नाम शुमार हैं। अमेरिका और रूस का आपसी मतभेद भी जगजाहिर हैं। ऐसे में भारत पर भी ट्रंप ने भारत पर भारी टैरिफ़ भी लगाए हैं और प्रतिबंध भी लगाए हैं। अब पुतिन के इस दौरे पर भारत और रूस के बीच कई अहम समझौते हो सकते हैं। इसके अलावा दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हो सकती हैं। विदेशी सम्बन्धों के जानकार मानते हैं कि पुतिन की ये यात्रा भारत और रूस के रक्षा संबंधों को और मज़बूत कर सकती है और वैश्विक सुरक्षा को नया आकार दे सकती है।
साल 2021 में पुतिन ने किया था भारत दौरा
बता दें भारत और रूस के बीच एक 'विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' है। दोनों देश कई अहम मौकों पर एक-दूसरे के साथ खड़े नज़र आए हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले दोनों देशों के बीच हर साल शिखर सम्मेलन होता रहा हैं। आखिरी बार पुतिन ने साल 2021 में भारत का दौरा किया था। पिछले साल अक्तूबर 2024 में ब्रिक्स देशों के सम्मेलन के दौरान पुतिन और पीएम मोदी की मुलाक़ात हुई थी। अब एक बार फिर दुनिया के दो बड़े नेता एक-दूसरे से मुलाकात करने जा रहे हैं।
भारत और रूस के रक्षा संबंधों को मिलेगी ताकत
रूसी राष्ट्रपति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर वार्ता के लिए भारत की दो दिवसीय यात्रा करने वाले हैं। इस सम्मेलन के दौरान कई सौदों और समझौतों पर चर्चा होगी। इनमें सुखोई-57 लड़ाकू विमानों को लेकर समझौता भी शामिल है। भारत रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल ख़रीद रहा है और इस वजह से हाल के महीनों में भारत ट्रंप प्रशासन के निशाने पर है। इसको लेकर भी पुतिन और पीएम मोदी के बीच वार्ता हो सकती हैं।
कैसा रहेगा उनका पूरा शेड्यूल..?
बता दें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल दिसंबर महीने में भारत दौरे पर आ रहे हैं। उनके शेड्यूल को लेकर पूरा अपडेट मिल गया है। पुतिन 4 और 5 दिसंबर को भारत में रहेंगे। वे इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। पुतिन का भारत दौरा कई मायनों में खास होने वाला है।
ये भी पढ़ें:
भारत आ रहे हैं रूस के राष्ट्रपति पुतिन, देखें कैसा रहेगा उनका पूरा शेड्यूल
एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात, पीएम मोदी ने भेजा शुभकामना संदेश