• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, शौर्य यात्रा में भी हुए शामिल

PM Modi Somnath Temple: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा की। पीएम ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया, फिर फूल अर्पित किए और पंचामृत से अभिषेक किया। पीएम ने मंदिर में करीब 30 मिनट तक...
featured-img

PM Modi Somnath Temple: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा की। पीएम ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया, फिर फूल अर्पित किए और पंचामृत से अभिषेक किया। पीएम ने मंदिर में करीब 30 मिनट तक पूजा की। पीएम मोदी शौर्य यात्रा में भी शामिल हुए। इसके बाद पीएम सद्भावना ग्राउंड पहुंचे, वे जनसभा को संबोधित किया।

अपना बहुत बड़ा सौभाग्य मानता हूं: पीएम मोदी

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- ये समय अदभुत है। ये वातावरण अद्भुत है। यह उत्सव अद्भुत है। एक और स्वयं देवादिदेव महादेव, दूसरी और समुद्र की लहरें, सूर्य की किरणें, मंत्रों की गूंज , आस्था का ऊफान, इस दिव्य वातावरण में आप सब भक्तों की उपस्थिति इस अवसर को दिव्य बना रही है। भव्य बना रही है और मैं इसे अपना बहुत बड़ा सौभाग्य मानता हूं कि सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में मुझे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में सेवा का अवसर मिला।

हमारे पुरखों ने अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया था

इस जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज से करीब 1 हजार पर इसी जगह पर सोचिए क्या माहौल रहा होगा। तब हमारे पूर्वजों ने अपनी जान की बाजी लगा दी थी। हमारे पुरखों ने अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया था। मैं दुनियाभर के श्रद्धालुओं को सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा की शुभकामनाएं देता हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'ये भी संयोग है कि आज सोमनाथ आक्रमण के 1 हजार साल पूरे हो रहे हैं। और अब इसके पुनर्निमाण के 75 साल भी पूरे हो रहे हैं। सोमनाथ को नष्ट करने के एक नहीं, अनेकों प्रयास हुए। विदेशी आंक्राताओं द्वारा कई सदियों तक भारत को खत्म करने की कोशिशें होती रहीं। लेकिन न ही सोमनाथ नष्ट हुआ, न ही भारत नष्ट हुए।''

ये भी पढ़ें:

चक्रवात 'डिटवाह' का बना खतरा, इन राज्यों में बारिश की संभावना

कई राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज