• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

दिल्ली और एनसीआर में छाया घना कोहरा, 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल

Dense Fog Delhi: उत्तर भारत में ठंड के प्रकोप के साथ घने कोहरे का कहर देखने को मिल रहा हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में घने कोहरे का प्रभाव देखने को मिल रहा हैं। इसके सबसे अधिक...
featured-img

Dense Fog Delhi: उत्तर भारत में ठंड के प्रकोप के साथ घने कोहरे का कहर देखने को मिल रहा हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में घने कोहरे का प्रभाव देखने को मिल रहा हैं। इसके सबसे अधिक असर दिल्ली समेत एनसीआर में देखने को मिल रहा हैं। घने कोहरे के चलते दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर आज 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं, जबकि काफी उड़ानें विलंबित हुई हैं। घने कोहरा होने की वजह से सड़कों और कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम नज़र रही हैं।

हवा की गुणवत्ता बेहद खराब

दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में ठंड और कोहरे के साथ प्रदूषण का भी काफी असर देखने को मिला हैं। दिल्ली में प्रदूषण कम होता नज़र नहीं आ रहा हैं। अगर आज की बात करें तो दिल्ली में औसत एक्यूआई 384 रिकॉर्ड किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। जनवरी के शुरुआती दिनों में दिल्ली का AQI ज्यादातर 300 के पार ही रहा. वहीं 2024 में न्यू ईयर के दिन कई जगहों पर AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया था।

कम विजिबिलिटी से वाहन चालकों को परेशानी

कोहरे के साथ गलन और ठंडी हवाओं ने सर्दी का असर बढ़ा दिया है। सुबह के समय ठंडी हवाएं चलने से लोगों को अधिक ठंड महसूस हुई। कोहरे के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। हाईवे पर वाहनों की गति धीमी रही, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रही। घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई इलाकों में दृश्यता 20–30 मीटर तक सिमट गई।

एडवाइजरी जारी की गई

घने कोहरे के चलते हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है। इंडिगो ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली और उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट्स पर कम विजिबिलिटी के कारण उड़ानों में देरी या बदलाव हो सकता है। एयरलाइन ने कहा कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और संचालन में जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

चक्रवात 'डिटवाह' का बना खतरा, इन राज्यों में बारिश की संभावना

कई राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज