• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ आज, सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या में प्रभु राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा की आज दूसरी वर्षगांठ हैं। इस अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ आज कई तरह के...
featured-img

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या में प्रभु राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा की आज दूसरी वर्षगांठ हैं। इस अवसर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ आज कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ सीएम योगी आदित्यनाथ मां अन्नपूर्णा के मंदिर पर ध्वजारोहण भी किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने अयोध्या को लहूलुहान किया। अब जय श्रीराम कहने से डर नहीं लगता। पहले श्रीराम बोलने पर लाठी मिलती थी।

सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "पिछली सरकारों ने अयोध्या को लहूलुहान करने का कार्य किया था जिस अयोध्या में कभी संघर्ष नहीं होते थे उस अयोध्या को लहूलुहान करने वाले लोग, उस अयोध्या में जिनके शासन में आतंकी हमले कर अयोध्या को लहूलुहान करने का प्रयास हुआ था लेकिन प्रभु की कृपा और बजरंगबली स्वयं सुरक्षा कर रहे हो वहां 'भूत पिशाच निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनावे'।

मां अन्नपूर्णा के मंदिर पर ध्वजारोहण

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लगभग 3 घंटे से ज्यादा रामनगरी में रहे। राम मंदिर के प्रतिष्ठा द्वादशी के मौके पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। इस दौरान वह मां अन्नपूर्णा के मंदिर पर ध्वजारोहण भी किया। वहीं राम मंदिर के निकास द्वार अंगद टीला पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता को संबोधित किया।

सीएम योगी ने किया 'एक्स' पर पोस्ट

इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर लिखा, - 'भारत की चेतना के उत्कर्ष की साक्षी बन रही श्री अयोध्या नगरी में आज प्रभु श्री रामलला के नूतन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ का पावन दिन है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला का विराजमान होना प्रतीक है कि सदियों के संघर्ष को समाप्ति मिली और वेदना को विराम मिला।

ये भी पढ़ें:

बांसवाड़ा को कहा जाता है राजस्थान का चेरापूंजी, जानिये क्यों...

पीएम मोदी का राजस्थान दौरा, बांसवाड़ा को दी 1.22 लाख करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज