जयपुर में बेकाबू ऑडी कार ने बरपाया कहर, एक की मौत, 16 घायल
Audi Car Accident: राजस्थान में सड़क हादसों में कमी आने का नाम नहीं ले रही है। अब प्रदेश की राजधानी जयपुर में एक बड़ा हादसा सामने आया है। जयपुर में शुक्रवार देर रात एक बेकाबू ऑडी कार ने कहर बरपाया। बता दें जयपुर की पत्रकार कॉलोनी स्थित वंदे मातरम रोड स्थित खरबास सर्कल पर शुक्रवार रात नौ बजे तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि हादसे में 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाके में अफरा-तफरी मच गई
बता दें जयपुर में देर रात हुए इस हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। जयपुर की पत्रकार कॉलोनी के खरबास सर्कल पर हुई इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि हादसे में 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायल लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
थड़ी-ठेलों को टक्कर मारी
बता दें तेज रफ़्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगी थड़ी-ठेलों से टकरा गई। तेज रफ्तार कार वंदे मातरम रोड से मुहाना की तरफ जा रही थी। तभी रफ्तार अधिक होने के कारण घुमाव में सर्कल से टकराकर बेकाबू हो गई। इस सड़क हादसे में 16 लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। जिसमें तीन-चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
एक पेड़ से टकराकर कार रुक गई
इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों के मुताबिक यह हादसा और भी अधिक भयंकर हो सकता था, लेकिन थड़ी-ठेलों से टकराने के बाद कार एक पेड़ से टकराकर कार रुक गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।
ये भी पढ़ें:
चक्रवात 'डिटवाह' का बना खतरा, इन राज्यों में बारिश की संभावना
कई राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान 'मोंथा' का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट
.
