बांग्लादेश में शोक की लहर, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने की तारिक रहमान से मुलाकात
Khaleda Zia Passed Away: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का मंगलवार को निधन हो गया था। खालिदा जिया को बुधवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनकी अंतिम विदाई में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी शामिल हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक खालिदा जिया के जनाजे में शामिल होने के लिए 10 लाख लोग जुटे थे। खालिदा जिया का 80 साल की उम्र में निधन हुआ। वह पिछले करीब 20 दिनों से अस्पताल में वेंटिलेटर पर थीं।
एस. जयशंकर ने की तारिक रहमान से मुलाकात
बता दें विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ट्वीट किया, "ढाका पहुंचने पर, BNP के एक्टिंग चेयरमैन और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा ज़िया के बेटे तारिक रहमान से मुलाकात की। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पर्सनल लेटर सौंपा। भारत सरकार और लोगों की ओर से गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विश्वास जताया कि बेगम खालिदा ज़िया का विजन और मूल्य हमारी पार्टनरशिप के विकास में मार्गदर्शन करेंगे।"
बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री
खालिदा जिया बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के संस्थापक जिया उर रहमान की पत्नी थीं। जिया उर रहमान की हत्या के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। खालिदा जिया बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। 20 मार्च 1991 को उन्होंने पहली बार पीएम पद की शपथ ली। इसके बाद 1996 में वह दोबारा प्रधानमंत्री बनीं। हालांकि इस चुनाव में कई पार्टियों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया था। फिर 2018 में भी उन्हें जेल जाना पड़ा था।
ढाका में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री रह चुकीं खालिदा जिया 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बुधवार को ढाका में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके पार्थिव शरीर को उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की कब्र के पास दफनाया गया। ढाका के मानिक मिया एवेन्यू में उनकी नमाज-ए-जनाजा हुई। वहां हजारों लोग इकट्ठा हुए थे। खालिदा जिया के अंतिम संस्कार के दौरान राजधानी ढाका में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
ये भी पढ़ें:
17 साल बाद वापस बांग्लादेश लौटे तारिक रहमान, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट
बांग्लादेश में अब कलाकार बन रहे हैं निशाना, सिंगर जेम्स के कंसर्ट पर किया हमला, कई घायल
.
