Sakat Chauth Vrat 2026: आज है सकट चौथ व्रत, देखें प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय
Sakat Chauth Vrat 2026: सकट चौथ, जिसे संकष्टी चतुर्थी भी कहते हैं, आज बहुत श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं। यह व्रत (Sakat Chauth Vrat 2026) बाधाओं को दूर करने वाले भगवान गणेश को समर्पित है। सकट चौथ को संकट चौथ, तिल-कुटा चौथ, वक्र-तुण्डि चतुर्थी तथा माघी चौथ के नाम से भी जाना जाता है।
आज भक्त सूर्योदय से लेकर चंद्रमा निकलने तक सख्त व्रत रखेंगे और चंद्रमा को अर्घ्य देने और गणेश पूजा करने के बाद ही व्रत तोड़ेंगे। आज के दिन तिल, गुड़ और मिठाइयों जैसे विशेष भोग चढ़ाए जायेंगे। आज सकट चौथ व्रत कथा सुनना ज़रूरी माना जाता है। यह दिन परिवार की भलाई के लिए आस्था, धैर्य और दिव्य आशीर्वाद का प्रतीक है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 06 जनवरी को सुबह 08:01 मिनट पर होगा और इस तिथि का अंत 07 जनवरी को सुबह 06:52 मिनट पर होगा। ऐसे में सकट चौथ का व्रत आज, मंगलवार 06 जनवरी को रखा जाएगा।
भगवान गणेश को समर्पित है यह दिन
कृष्ण पक्ष चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित होती है। मुख्यतः उत्तर भारतीय राज्यों में माघ माह की कृष्ण पक्ष चतुर्थी को सकट चौथ के रूप में मनाया जाता है। सकट चौथ का पर्व सकट माता को समर्पित है एवं इस दिन मातायें अपने पुत्रों के कल्याण की कामना से व्रत रखती हैं।
सकट चौथ पर भगवान गणेश की पूजा-आराधना की जाती है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है। महाराष्ट्र आदि क्षेत्रों में गणेश भक्तों द्वारा सकट चौथ का पर्व लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भक्तगण संकटों से मुक्ति प्राप्त करने हेतु एक दिवसीय उपवास करते हैं जिसका पारण चन्द्र दर्शन के उपरान्त किया जाता है।
सकट चौथ चंद्रोदय समय 2026
दिल्ली- 8 बजकर 55 मिनट
नोएडा- रात 8 बजकर 53 मिनट
गुरुग्राम- रात 8 बजकर 56 मिनट
मुंबई- रात 9 बजकर 22 मिनट
लखनऊ- रात 8 बजकर 41 मिनट
कानपुर- रात 8 बजकर 44 मिनट
मेरठ- रात 8 बजकर 52 मिनट
मथुरा- रात 8 बजकर 36 मिनट
अहमदाबाद– रात 9 बजकर 18 मिनट
पटना – रात 8 बजकर 25 मिनट
गाजियाबाद – रात 8 बजकर 53 मिनट
अमृतसर – रात 9 बजे
आगरा – रात 8 बजकर 52 मिनट
उदयपुर- रात 9 बजकर 03 मिनट
जोधपुर- रात 9 बजकर 15 मिनट
अलवर- रात 8 बजकर 57 मिनट
जैसलमेर– रात 9 बजकर 22 मिनट
वाराणसी- रात 8 बजकर 53 मिनट
अयोध्या- रात 8 बजकर 50 मिनट
मध्य प्रदेश– रात 9 बजकर 6 मिनट
यह भी पढ़ें: Sakat Chauth 2026 Arghya: सकट चौथ व्रत में चंद्रमा को अर्घ्य देते समय न करें ये गलतियां, जानें विधि
.
