• ftr-facebook
  • ftr-instagram
  • ftr-instagram
search-icon-img

मकर संक्रांति के दिन ही है एकादशी, क्या कर सकते हैं खिचड़ी का दान और सेवन?

हिंदू मान्यताओं में चावल के आध्यात्मिक और प्रतीकात्मक महत्व के कारण एकादशी पर चावल खाने पर रोक है।
featured-img

Makar Sankranti 2026: इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा। इस वर्ष मकर संक्रांति के ही दिन षटतिला एकादशी भी पड़ रही है। मकर संक्रांति के दिन उत्तर भारत में खिचड़ी (Makar Sankranti 2026) खाने का प्रावधान है। चूंकि एकादशी के दिन चावल का सेवन वर्जित होता है इसलिए लोगों के मन में असमंजस की स्थिति है कि इस बार चावल का सेवन और दान कैसे करें।

एकादशी पर चावल का सेवन और दान दोनों है वर्जित

हिंदू मान्यताओं में चावल के आध्यात्मिक और प्रतीकात्मक महत्व के कारण एकादशी पर चावल खाने पर रोक है। शास्त्रों के अनुसार, एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है, और माना जाता है कि इस दिन चावल जैसे अनाज नकारात्मक ऊर्जाओं से प्रभावित होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि एकादशी पर पानी में रहने वाले जीव चावल में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे वह खाने के लिए अशुद्ध हो जाता है। एकादशी के दिन चावल का सेवन करना या दान करना महर्षि मेधा के शरीर के अंश का अपमान माना जाता है।

आध्यात्मिक रूप से, चावल से परहेज करने से भक्तों को आत्म-नियंत्रण और वैराग्य का अभ्यास करने में मदद मिलती है, जो उपवास के मुख्य पहलू हैं। पारंपरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से, एकादशी का उपवास पाचन तंत्र को आराम देता है, और चावल जैसे भारी भोजन से परहेज करने से शरीर की सफाई और मानसिक स्पष्टता में मदद मिलती है।

क्या करें मकर संक्रांति पर?

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि चूंकि एकादशी पर अन्न, खासकर चावल का सेवन और दान दोनों वर्जित है, इसलिए 14 जनवरी को चावल वाली कच्ची खिचड़ी का दान और जो लोग खिचड़ी बनाते हैं उससे बचना चाहिए।

कब करें खिचड़ी का दान?

यदि आप परंपरा के अनुसार खिचड़ी का दान करना चाहते हैं, तो इसे एकादशी के अगले दिन यानी द्वादशी तिथि को करना अधिक शुभ माना जाएगा। इससे मकर संक्रांति का पुण्य भी मिलेगा और एकादशी के नियमों का उल्लंघन भी नहीं होगा। वहीं मकर संक्राति के दिन चावल की खिचड़ी का दान न करके, तिल और अन्य वस्तुओं का दान करना ही धार्मिक दृष्टि से सही माना गया है। इस तरह दोनों पर्वों के नियम का पालन हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: 13 या 14 जनवरी, कब है पोंगल, लोहड़ी और मकर संक्रांति? इन फसल उत्सवों की तारीखों को लेकर दूर करें भ्रम

.

tlbr_img1 होम tlbr_img2 शॉर्ट्स tlbr_img3 वेब स्टोरीज tlbr_img4 वीडियो tlbr_img5 वेब सीरीज