Kolkata Earthquake: कोलकाता में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत का माहौल
Kolkata Earthquake News: भारत और नेपाल के कई हिस्सों में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। बता दें भूकंप का केंद्र नेपाल के संखुवासभा जिले में था।
Kolkata Earthquake News: भारत और नेपाल के कई हिस्सों में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। बता दें भूकंप का केंद्र नेपाल के संखुवासभा जिले में था। इसके साथ ही भारत के कोलकाता में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। लोग घरों के बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।
कोलकाता में भूकंप के तेज झटके
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है। कुछ सेकंड तक चली इस हलचल से शहर के कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकानों और बाजारों में लोग सामान छोड़कर खुले स्थानों की ओर भागे। कोलकाता में ये भूकंप करीब 1.20 बजे पर आया। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र बांग्लादेश बताया जा रहा है।
ऑफिस में रखा फर्नीचर हिलने लगा
काली घाट इलाके में घरों और ऑफिस में रखा फर्नीचर हिलने लगा। ऐसे में लोग इतना घबरा गए कि ऑफिस और घरों से निकलकर सड़कों पर खुली जगह की तलाश में दौड़ पड़े। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जैसे जिलों में भी जोरदार कंपन महसूस किया गया।


