1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट, 28 जनवरी को राष्ट्रपति का भाषण
Union Budget 2026: केंद्रीय बजट को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। पिछले कुछ दिनों से बजट की तारीख को लेकर कयासबाजी का दौर थम गया है। बता दें इस बार एक फरवरी को रविवार होने के चलते बजट की तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ था। लेकिन अब जानकारी मिल रही है कि केंद्र सरकार 1 फरवरी रविवार को संसद में केंद्रीय बजट पेश करेगी। कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स (CCPA) ने बजट सत्र की तारीखों को मंज़ूरी दे दी।
28 जनवरी को राष्ट्रपति का भाषण
मोदी 3.0 सरकार का दूसरा पूर्ण बजट 1 फरवरी रविवार को पेश किया जाएगा। इससे पहले संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होगा और 29 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण सदन में रखा जाएगा। संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति का भाषण 28 जनवरी को होगा। इससे बजट सत्र की शुरुआत होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार 9वां और भारत का 80वां बजट भी होगा।
साल 1999 में रविवार को हुआ था बजट पेश
बता दें केंद्रीय बजट पहले 28 फरवरी को पेश किया जाता था। लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद साल 2017 से केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जाने लगा। इस बार बजट रविवार को पेश किया जाएगा। इससे पहले साल 1999 में तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने 28 फरवरी रविवार के दिन बजट पेश किया था।
बढ़ती महंगाई का रखा जाएगा ध्यान
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के दूसरे पूर्ण बजट में इस बार बढ़ती महंगाई पर भी फोकस रखा जाएगा। आम बजट 2026-27 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. एक बार फिर मिडिल क्लास की निगाहें सरकार पर टिकी हैं। हर साल बजट आने से पहले लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि क्या इस बार इनकम टैक्स में कोई राहत मिलेगी।
ये भी पढ़े:
GST में बदलाव से बड़ी राहत, 2 रुपये लीटर सस्ता हुआ दूध
भारतीय शेयर बाजार में बड़ी बढ़त, सेंसेक्स में 287 अंक की बढ़ोत्तरी
.
